Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

अमेरिकी राष्ट्रपति ने फिर की भारत की तारीफ, ट्रंप बोले- मैं हूं PM मोदी का बहुत बड़ा प्रशंसक

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत में अमेरिकी दूत सर्जियो गोर की एक सोशल मीडिया पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने अपने नेता द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ को हाईलाइट किया था। रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में गोर ने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने आज रात मुझे फोन किया। उनका संदेश साफ था: 'मुझे प्रधानमंत्री मोदी बहुत पसंद हैं। हम भारत के इतने करीब पहले कभी नहीं रहे। मैं प्रधानमंत्री मोदी का बहुत-बहुत बड़ा प्रशंसक हूं...'"

सोमवार शाम को ट्रंप ने अपने आधिकारिक ट्रुथ सोशल अकाउंट पर इस संदेश को रीपोस्ट किया। इसके साथ ही उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में अमेरिका की 250वीं वर्षगांठ के जश्न का एक वीडियो क्लिप भी शेयर किया। रविवार रात को ट्रंप ने कहा कि भारत मुझ पर 100 प्रतिशत भरोसा कर सकता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना "अच्छा" दोस्त बताया।