Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

जॉर्जिया में चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने 'वाईएमसीए' गाने पर किया डांस

अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जॉर्जिया में चुनावी रैली के पूरा होने पर "वाईएमसीए" गाने पर डांस किया। 1970 के दशक का 'विलेज पीपल' का ये गाना गे क्रूजिंग कल्चर को सेलिब्रेट करता है।

अमेरिका में पांच नवंबर को राष्ट्रपति पद के लिए वोटिंग होनी है। हाल ही के दो अहम सर्वों में सामने आया है कि चुनावों में डेमोक्रेटिक पार्टी की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस और उनके रिपब्लिकन विरोधी डोनाल्ड ट्रंप के बीच कड़ी टक्कर है।