Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

टेस्ला के शेयर में गिरावट के बीच ट्रंप ने मस्क की कार कंपनी का किया समर्थन

USA: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने गुरुवार को एलन मस्क की कार निर्माता कंपनी टेस्ला के शेयर की कीमतों में गिरावट के बीच सोशल मीडिया पर कंपनी का समर्थन किया। अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप और मस्क के बीच कुछ दिन पहले हुए सार्वजनिक विवाद के मद्देनजर अमेरिकी राष्ट्रपति का ये कदम चौंकाने वाला है।

ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा, "मैं चाहता हूं कि एलन और हमारे देश के सभी व्यवसाय फलें-फूलें।" हालांकि, इस पोस्ट के बावजूद टेस्ला के शेयरों में गिरावट नहीं थम पाई, क्योंकि कंपनी ने एक और तिमाही में निराशाजनक वित्तीय नतीजे पेश किए और मस्क ने अगले साल कुछ संभावित "कठिन तिमाहियों" की चेतावनी दी। 

ट्रंप ने पोस्ट में लिखा, "हर कोई कह रहा है कि मैं एलन की कंपनियों को अमेरिकी सरकार से मिलने वाली अगर सभी नहीं, तो कुछ बड़े पैमाने पर मिलने वाली सब्सिडी को छीनकर बर्बाद कर दूंगा। ऐसा नहीं है।’’ अमेरिकी राष्ट्रपति ने लिखा, "कंपनियां जितना बेहतर करेंगी, अमेरिका उतना ही बेहतर करेगा और यह हम सबके हित में होगा।"