Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

J-K: ट्रंप के 50 फीसदी टैरिफ का कालीन उद्योग पर गंभीर असर की आशंका, सरकार से मदद की आस

Jammu and Kashmir: बुधवार से भारतीय सामानों पर 50 फीसदी अमेरिकी टैरिफ लागू होने के साथ, कई उद्योगों के निर्यात और रोजगार पर गंभीर असर पड़ने की आशंका है। इन्हीं में एक है, कालीन उद्योग, जिसका बाजार वैश्विक है।

जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में कालीन व्यापारियों ने बताया कि सदियों पुराने कालीन व्यापार को पहले तो कोविड की वजह से मंदी झेलनी पड़ी और अब नए झटके का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें डर है कि नए टैरिफ के बाद वे हाथ से बने उत्पादों को अमेरिकी बाजार में उपलब्ध नहीं करा पाएंगे। इससे इस पारंपरिक शिल्प का अस्तित्व खतरे में पड़ जाएगा।

कुछ व्यापारियों को भरोसा है कि वे सरकार की मदद से इस परेशानी से निजात पा लेंगे। कई व्यापारियों का कहना है कि अमेरिकी कदम भारत के लिए अच्छा मौका है। वो अपनी नीतियों में सुधार कर सकता है और लंबे समय के फायदे को ध्यान में रखते हुए बाजार का विस्तार कर सकता है।

फिलहाल श्रीनगर के कालीन व्यापारियों को डर है कि उनके कारोबार पर गंभीर असर पड़ेगा, जो कोविड के समय से ही मंदी के दौर से गुजर रहा है। वे फौरन सरकार से मदद की आस लगा रहे हैं।