Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हवाई हमले, केशम द्वीप और बंदर अब्बास में अमेरिका ने बरसाए बम

ईरान और अमेरिका के बीच तनाव एक बार फिर बढ़ गया है। ईरान ने बहरीन और कुवैत में मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं। ईरानी सेना का दावा है कि उसने अमेरिका के कम से कम 85 सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया और दक्षिणी ईरान में एक MQ-9 ड्रोन भी मार गिराया। ईरान का कहना है कि अमेरिका ने पहले उसके कई सैन्य ठिकानों पर हवाई हमले किए, जो युद्धविराम का उल्लंघन था। इसके जवाब में ईरान ने बहरीन स्थित अमेरिकी फिफ्थ फ्लीट बेस और कुवैत के अली अल-सलेम एयर बेस को निशाना बनाया।

वहीं, अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) का कहना है कि उसने ईरान के एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड सेंटर, तटीय रडार, एंटी-शिप मिसाइल ठिकानों और 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं। अमेरिका का दावा है कि यह कार्रवाई होर्मुज जलडमरूमध्य में व्यापारिक जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई।

इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर भी विवाद जारी है। ईरान का कहना है कि इस समुद्री मार्ग से गुजरने वाले जहाजों को केवल उसके द्वारा मंजूर किए गए रास्तों का ही इस्तेमाल करना होगा। उसने चेतावनी दी है कि नियमों का पालन नहीं करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। ईरान और अमेरिका दोनों एक-दूसरे पर हमलों और समझौतों के उल्लंघन के आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल क्षेत्र में तनाव बना हुआ है और स्थिति पर दुनिया की नजर है।