Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पीएम मोदी संग स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज ने किया रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज वडोदरा में टाटा एडवांस्ड सिस्टम्स लिमिटेड (टीएएसएल) परिसर के उद्घाटन के लिए गुजरात पहुंचे। उद्घाटन से पहले पीएम मोदी ने वडोदरा में स्पेन के प्रधानमंत्री पेड्रो सांचेज रोड शो किया।

पीएम मोदी और प्रधानमंत्री सांचेज टीएएसएल में सी-295 विमान के निर्माण के लिए टाटा एयरक्राफ्ट कॉम्प्लेक्स का संयुक्त रूप से उद्घाटन करेंगे। वडोदरा में टाटा के इस एयरक्राफ्ट कॉम्पलेक्स में कुल 40 सी 295 एयरक्राफ्ट तैयार किए जाएंगे। ये देश में प्राइवेट सेक्टर की पहली एयरक्राफ्ट मैनुफैक्चरिंग फैसिलिटी है।

सी-295 विमान के निर्माण के तहत कुल 56 एयरक्राफ्ट बनाने की योजना है। इनमें से 16 स्पेन से सीधे एयरबस की तरफ से डिलीवर किए जा रहे हैं। वहीं बाकी 40 का निर्माण भारत में किया जाना है। पीएम मोदी ने अक्टूबर 2022 में वडोदरा फाइनल असेंबली लाइन की आधारशिला रखी थी।