Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

अमेरिका में छठे दिन भी शटडाउन, जानिए क्या है इसकी वजह?

USA: अमेरिका में पिछले छह दिन से सरकारी काम-काज ठप है। राजनैतिक टकराव की वजह से लगा नया शटडाउन कर्मचारियों, अमेरिकी अर्थव्यवस्था और कारोबार पर असर डाल रहा है। कांग्रेस फंडिंग पर डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन के बीच अभी तक सहमति नहीं बन पाई है, जिसके बाद संघीय एजेंसियों को लगभग सात लाख पचास हजार कर्मचारियों को छुट्टी पर भेजना पड़ा है। 

इसका मतलब है कि बंद खत्म होने तक कर्मचारियों को कोई वेतन नहीं मिलेगा, हालांकि कानून के मुताबिक वेतन देने का प्रावधान है। उधर, बंद के दौरान सैन्य, हवाई यातायात नियंत्रण, सामाजिक सुरक्षा और मेडिकेयर जैसी जरूरी सेवाएं जारी हैं। लेकिन सीडीसी, एनआईएच और एफडीए जैसी एजेंसियों ने अनुसंधान, दवाओं की मंजूरी और मरीजों पर टेस्टिंग में कटौती की है।

राष्ट्रीय उद्यान, संग्रहालय और सार्वजनिक सेवाएं भी बंद होने की कगार पर हैं। छठे दिन भी दोनों दलों के बीच गतिरोध बना हुआ है, राष्ट्रपति ट्रंप ने भी कर्मचारियों को छंटनी की धमकी दी है। ऐसे में अगर शटडाउन लंबा चला तो नौकरियों, स्वास्थ्य सेवा और अर्थव्यवस्था पर भी दबाव बढ़ेगा।