Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

मेरी अमेरिका यात्रा के बारे में झूठ बोल रहे राहुल, विदेश मंत्री जयशंकर का पलटवार

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने दिसंबर 2024 में उनकी अमेरिका यात्रा के बारे में राहुल गांधी के बयान पर जवाब दिया। एक्स पर एक पोस्ट में जयशंकर ने कहा कि राहुल गांधी ने "दिसंबर 2024 में मेरी अमेरिका यात्रा के बारे में जानबूझकर झूठ बोला।" जयशंकर ने कहा कि वो बाइडेन प्रशासन के विदेश मंत्री और एनएसए से मिलने और महावाणिज्य दूतों की एक बैठक की अध्यक्षता करने गए थे।

जयशंकर ने अपने पोस्ट में कहा, "किसी भी स्तर पर पीएम के निमंत्रण पर चर्चा नहीं की गई थी। ये सबको मालूम है कि हमारे पीएम ऐसे कार्यक्रमों में शामिल नहीं होते हैं। वास्तव में, भारत का प्रतिनिधित्व आमतौर पर विशेष दूतों द्वारा किया जाता है।"

जयशंकर ने पोस्ट में लिखा, "राहुल गांधी के झूठ का मकसद राजनैतिक हो सकता है, लेकिन वे विदेश में देश को नुकसान पहुंचाते हैं।" विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि विदेश मंत्री, डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी का आमंत्रित कराने के लिए अमेरिका गए थे। इस पर जमकर हंगामा हुआ।

राहुल गांधी ने विनिर्माण के मोर्चे पर देश के 'फेल' होने के संदर्भ में बोलते हुए कहा, "जब हम अमेरिका से बात करते हैं, तो हम अपने विदेश मंत्री को अमेरिकी राष्ट्रपति के 'राज्याभिषेक' में हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित करने के लिए अमेरिका नहीं भेजते। हम विदेश मंत्री को तीन-चार बार ये कहने के लिए नहीं भेजेंगे कि कृपया हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित करें। अगर हमारे पास उत्पादन प्रणाली होती और हम उस पर काम कर रहे होते, तो वो यहां आते और हमारे प्रधानमंत्री को आमंत्रित करते।"