Breaking News

अमेरिकी झटके के बावजूद ग्रीन में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स-निफ्टी में उछाल     |   दिल्ली में 10 अक्टूबर के प्रोटेस्ट ने बढ़ाई व्यापारियों की चिंता, कहा- नई गाइडलाइंस जारी करे सरकार     |   ओडिशा: एंबुलेंस में लगी आग, एक मरीज की मौत, दो गंभीर रूप से जख्मी     |   IIT बॉम्बे कैंपस में गैस लीकेज से भड़की आग, 2 बच्चों समेत 5 घायल     |   आज आएंगे पांच विधानसभा और एक लोकसभा उपचुनाव के नतीजे     |  

प्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बाइडन के जल्द स्वस्थ होने की कामना की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन के जल्द और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना की। बाइडन के ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई है। पीएम ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जो बाइडन के स्वास्थ्य के बारे में सुनकर बहुत चिंतित हूं। हम उनके शीघ्र और पूरी तरह से स्वस्थ होने की कामना करते हैं। हमारी प्रार्थनाएं डॉ. जिल बाइडन और उनके परिवार के साथ हैं।’’

बाइडन के कार्यालय ने रविवार को कहा कि पूर्व राष्ट्रपति ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित हैं। बाइडन के कार्यालय ने बताया कि 82 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति की मूत्राशय संबंधी परेशानियों के कारण जांच की गई जिसमें चिकित्सकों को उनके ‘प्रोस्टेट’ में एक गांठ का पता चला। शुक्रवार को उनके ‘प्रोस्टेट कैंसर’ से पीड़ित होने की पुष्टि हुई और जांच में यह भी पता चला कि कैंसर की कोशिकाएं हड्डी तक फैल गई हैं।