Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

मॉरीशस में PM मोदी का जोरदार स्वागत, भारतीय प्रवासियों से की मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को मॉरीशस में भारतीय प्रवासियों से मुलाकात की। पीएम मोदी दो दिन के राजकीय दौर पर मॉरीशस पहुंचे हैं। मॉरीशस में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासियों ने प्रधानमंत्री का जोरदार स्वागत किया। वे प्रधानमंत्री मोदी के स्वागत में तिरंगा लहराते दिखे।

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के दौरान द्वीपीय देश के राष्ट्रीय दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और देश के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक करेंगे। यात्रा के दौरान दोनों देश क्षमता निर्माण, व्यापार और सीमा पार वित्तीय अपराधों से निपटने के क्षेत्रों में सहयोग के लिए कई समझौतों पर हस्ताक्षर करेंगे।

मॉरीशस रवाना होने से पहले मोदी ने सोमवार को कहा था कि उनकी यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों में एक "नया और उज्ज्वल" अध्याय जोड़ेगी। पीएम मोदी मॉरीशस के राष्ट्रपति से मुलाकात करेंगे, प्रधानमंत्री के साथ बैठक करेंगे और द्वीपीय राष्ट्र के वरिष्ठ गणमान्य व्यक्तियों और राजनैतिक दलों के नेताओं के साथ भी बैठक करेंगे।