Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

PM मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए रूस के कजान पहुंचे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के लिए मंगलवार को रूस के कजान पहुंचे। वे यहां राष्ट्रपति पुतिन समेत दूसरे विश्व नेताओं के साथ द्विपक्षीय बैठकें करेंगे।

यात्रा से पहले जारी बयान में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ब्रिक्स में सहयोग को अहमियत देता है, जो वैश्विक विकास से संबंधित प्रमुख मुद्दों पर चर्चा के लिए एक महत्वपूर्ण मंच है। शिखर सम्मेलन से इतर पीएम मोदी की चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ भी बैठक करने की उम्मीद है।