Breaking News

फ्रांस में दंगों के बाद पुलिस का बड़ा एक्शन, 2,700 लोग हिरासत में लिए गए     |   तिब्बत में 7 की तीव्रता वाले भीषण भूकंप से भारी तबाही, 16 लोगों की मौत, 32 घायल     |   टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कोटा से दबोचे गए तीन आरोपियों से कड़ी पूछताछ     |   हरियाणा में बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का बड़ा असर, कई कंपनियां और दफ्तर बंद     |   बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 MLC सीटों पर वोटिंग जारी     |  

पीएम मोदी ने इजराइली राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से की मुलाकात, इन मुद्दों पर की चर्चा

Israel: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को इजराइल के राष्ट्रपति इसहाक हर्जोग से मुलाकात की और दोनों नेताओं ने शिक्षा, स्टार्टअप, नवाचार, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने भारत-इजराइल विशेष साझेदारी को मजबूत करने में राष्ट्रपति हर्जोग के अटूट समर्थन के लिए उनका धन्यवाद किया। उन्होंने इजराइल के राष्ट्रपति को निकट भविष्य में भारत आने का निमंत्रण भी दिया।

मोदी ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध वैश्विक विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। उन्होंने कहा, ‘‘मैं आपको भारत आने का निमंत्रण देता हूं, और जब आप आएं, तो अपनी यात्रा को केवल दिल्ली तक सीमित न रखें, बल्कि भारत के बाकी हिस्सों की यात्रा के लिए भी समय निकालें।’’

हर्जोग ने कहा कि भारत पश्चिम एशिया के उज्ज्वल भविष्य का एक अभिन्न अंग है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रंणधीर जायसवाल ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने शिक्षा, स्टार्टअप, नवाचार, प्रौद्योगिकी और कनेक्टिविटी के क्षेत्र में सहयोग को और बढ़ाने पर चर्चा की।’’

मोदी ने 'एक पेड़ मां के नाम' पहल के तहत राष्ट्रपति उद्यान में एक पौधा भी लगाया। इससे पहले, मोदी ने याद वाशेम स्मारक का दौरा किया और उन यहुदियों को श्रद्धांजलि दी, जिनका नरसंहार किया गया था।

मोदी बुधवार को दो दिवसीय इजराइल दौरे पर पहुंचे। नौ वर्षों में ये उनकी दूसरी इजराइल यात्रा है। इजराइल की उनकी पहली यात्रा जुलाई 2017 में हुई थी।