Breaking News

लखनऊ स्नातक MLC चुनाव में सपा की उम्मीदवार कांति सिंह ने दर्ज कराई जीत     |   NEET प्रोटेस्ट के दौरान पेलेट गन के इस्तेमाल पर SC में सुनवाई आज     |   सऊदी अरब में हमलों का खतरा, अमेरिका ने अपने कर्मचारियों को देश छोड़ने का दिया आदेश     |   गोवा के वास्को में भीषण आग, कार एक्सेसरीज की दुकान जलकर खाक, मौके पर पहुंचे CM     |   दिल्ली-NCR में मौसम ने ली करवट, कहीं बूंदाबांदी तो कहीं तेज बारिश, मौसम विभाग का येलो अलर्ट     |  

ऑपरेशन सिंधु: युद्धग्रस्त ईरान से 100 से ज्यादा भारतीय छात्र सुरक्षित लौटे, भारत सरकार को कहा शुक्रिया

इजराइल के हमलों का सामना कर रहे ईरान से आर्मेनिया लाए गए 100 से ज्यादा छात्रों को लेकर पहला विमान गुरुवार तड़के दिल्ली पहुंचा। इजराइल और ईरान के बीच बढ़ते संघर्ष के बीच तेहरान में रह रहे भारतीय छात्रों को शहर छोड़ना पड़ा। इनमें से 110 छात्र मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंधु' के तहत भारतीय दूतावास की तरफ से किए गए इंतजामों के जरिए सीमा पार कर आर्मेनिया पहुंचे।

युद्धग्रस्त ईरान से निकाले गए छात्रों ने उन्हें वापस घर लाने के लिए तत्काल कार्रवाई के लिए भारत सरकार का शुक्रिया अदा किया। छात्रों के माता-पिता खुश हैं कि उनके बच्चे सकुशल घर वापस लौट आए हैं। वे राहत की सांस ले रहे हैं और सरकार का आभार जता रहे हैं।

ईरान और इजराइल के बीच लगातार बढ़ते संघर्ष को देखते हुए भारत ने बुधवार को ईरान से भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए 'ऑपरेशन सिंधु' शुरू करने का ऐलान किया था। भारत द्वारा छात्रों को घर वापस लाने का अभियान शुरू करने के बीच ही तेहरान के केशवरज स्ट्रीट इलाके में मेडिकल छात्रों के हॉस्टल पर हुए हमले में कुछ भारतीय छात्रों के घायल होने की खबरें आईं।