Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा पर बोली मृदुला घोष

भारतीय प्रवासियों की प्रतिनिधि मृदुला घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूक्रेन यात्रा को अहम बताया है. उन्होंने कहा, “जब मध्यस्थता के प्रयास होते हैं, तो अक्सर दोनों पक्ष किसी तीसरे देश की भागीदारी चाहते हैं. ऐतिहासिक रूप से भारत और पाकिस्तान या भारत और चीन के बीच विवादों में मध्यस्थता करने का इच्छुक नहीं रहा है.

इसी तरह, भारत शायद यूक्रेन और रूस के बीच मध्यस्थता नहीं करना चाहेगा. कई तौर-तरीकें हो सकते हैं. इस मामले में, मेरा मानना ​​है कि प्रधानमंत्री मोदी की यूक्रेन यात्रा खासतौर से पूर्वी यूरोप और सोवियत संघ के बाद के नजरिए से अहम है. इनसे सीधे जुड़ना भारत के लिए मायने रखता है.