Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

पीएम मोदी और पुतिन के बीच हुई द्विपक्षीय बैठक, शांति बहाल करने में भारत मदद को तैयार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कजान में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक के दौरान कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष को शांतिपूर्ण तरीके से हल किया जाना चाहिए और भारत इसके लिए हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। मोदी ने 16वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए रूस के कजान शहर में पहुंचने के कुछ घंटों बाद पुतिन के साथ द्विपक्षीय बैठक की। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, "पिछले तीन महीनों में मेरा दो बार रूस आना हमारे करीबी समन्वय और मित्रता को दर्शाता है। जुलाई में मॉस्को में हुई हमारी समिट से हर क्षेत्र में हमारे सहयोग को बल मिला है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "हम रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष के मुद्दे पर लगातार संपर्क में हैं। जैसा कि मैंने पहले कहा कि हमारा मानना है कि समस्याओं का समाधान शांतिपूर्ण तरीके से किया जाना चाहिए।’’

उन्होंने कहा, "हम शांति और स्थिरता की जल्द बहाली का पूर्ण समर्थन करते हैं। हमारी सभी कोशिश मानवता को प्राथमिकता देती हैं। भारत आने वाले समय में हर संभव मदद करने के लिए तैयार है।" प्रधानमंत्री ने कहा, "हमारे पास इन सभी मुद्दों पर चर्चा करने का मौका है।"