Breaking News

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |   आर्मी चीफ ने CWG में शानदार प्रदर्शन करने वाले सेना के खिलाड़ियों से मुलाकात की     |   नैनीताल: रामगढ़ के पास टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, 20 लोग घायल, एक की हालत गंभीर     |  

नेपाल की तरह फ्रांस में भी बवाल, पेरिस में प्रदर्शनकारियों का हंगामा, 200 से ज्यादा हिरासत में

नेपाल में हिंसा की खबरों के बीच अब फ्रांस की राजधानी पेरिस भी विरोध प्रदर्शन की चपेट में आ गई है। बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी सड़कों पर उतर आए हैं और कई जगहों पर आगजनी की घटनाएँ सामने आई हैं। हालात को काबू में करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे और 200 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

पेरिस की सड़कों पर प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें देखने को मिलीं। कई जगहों पर सड़कें बंद कर दी गईं और आगजनी शुरू कर दी गई। हिंसा फैलने पर पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए भीड़ को तितर-बितर किया। वर्तमान में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है।