Breaking News

देहरादून: कार के सामान की दुकान में लगी आग     |   मई में भारत की इंडस्ट्रियल ग्रोथ बढ़कर 5.1 प्रतिशत हुई, अप्रैल में 4.9 फीसदी थी     |   2021 बंगाल हिंसा-हत्या केस: CBI ने आरोपी खालिद उज जमान को अरेस्ट किया     |   राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 30 जून से 1 जुलाई तक आंध्र प्रदेश के दौरे पर रहेंगी     |   राजा रघुवंशी मर्डर केस में मेघायल हाई कोर्ट ने सोनम की जमानत बरकरार रखी     |  

दावोस में WEF पर झारखंड की दमदार शुरुआत, कई वैश्विक कंपनियां राज्य में करेंगी निवेश

Jharkhand: विश्व आर्थिक मंच में पहली बार हिस्सा लेते हुए झारखंड ने स्विट्जरलैंड के दावोस में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य ने निवेश, उद्योग और ऊर्जा क्षेत्रों में वैश्विक कंपनियों के साथ बातचीत की। वहीं, टाटा स्टील के साथ ग्रीन स्टील समेत कुल 11 हज़ार करोड़ रुपये से अधिक के निवेश का समझौता हुआ।

दावोस में स्वीडन की कंपनियों ने झारखंड के शहरी परिवहन क्षेत्र में निवेश में दिलचस्पी दिखाई। वहीं हिताची ने ऊर्जा क्षेत्र में निवेश प्रस्ताव सौंपा जबकि इंफोसिस ग्लोबल के साथ आईटी निवेश पर चर्चा हुई। वेलस्पन वर्ल्ड ने प्लास्टिक उद्योग में 300 करोड़ रुपये के निवेश का प्रस्ताव दिया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा, "झारखंड के बने हुए अभी 25 साल हुए हैं। और संयोग से 25वां साल हम मना रहे हैं। उसमें मुझे यहां आने का मौका मिला। और ये पहले से हमारा भी क्लियर था कि अगले 50 साल, माने 2050 तक के लिए हम लोग स्ट्रॉन्ग रोडमैप बनाएं अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए। और मुझे लगता है कि ये एक बेहतर अवसर है जहां एक वैश्विक मंच पर इतने सारे लोग पूरी दुनिया के यहां एकत्रित हैं और लोगों से मुलाकात करने का मौका मिल रहा है। और उनकी बातें सुनने का भी और अपनी बातें रखने का भी मौका मिल रहा है।"