Breaking News

अमित शाह 30 अक्टूबर 2026 को लखनऊ के दौरे पर रहेंगे     |   प्रयागराज जिले में कक्षा 6 से 12 तक के स्कूल 30 अक्टूबर को रहेंगे बंद     |   कर्नाटक कैबिनेट ने नंदिनी दूध की कीमतों में 8 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की     |   दिल्ली: मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने आवास पर करवा चौथ मनाया     |   पाकिस्तान में एंबुलेंस के अंदर ऑक्सीजन सिलेंडर फटा, महिला समेत 10 लोगों की मौत     |  

इजरायल ने गाजा में किया अस्पताल पर एयरस्ट्राइक, 28 लोगों की मौत

इजरायल ने गाजा के एक अस्पताल पर भीषण हमला किया है। इस हमले में 28 लोगों के मारे जाने की खबर है। हाल के दिनों में इजरायल का यह बहुत बड़ा हमला है। इजरायली युद्धक विमानों ने खान यूनुस के यूरोपीय अस्पताल पर एक साथ छह बम गिराए, जिनमें अस्पताल का आंतरिक परिसर और उसके आसपास का क्षेत्र निशाना बना। इजरायली सैन्य बलों ने कहा कि उन्होंने 'हमास आतंकवादियों के कमांड और कंट्रोल सेंटर' पर 'सटीक हमला' किया, जो उनके अनुसार अस्पताल के नीचे स्थित था। गाजा में बीबीसी के लिए काम कर रहे एक फ्रीलांस पत्रकार भी इस हवाई हमले में घायल हुए हैं। उन्हें चिकित्सकीय देखभाल के बाद अब स्थिर स्थिति में बताया गया है।