Breaking News

केशव प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर निशाना, बोले- BJP के साथ है अगड़ा-पिछड़ा-दलित की ‘त्रिवेणी’     |   विदेश मंत्री एस जयशंकर 23-24 अगस्त को करेंगे रूस का दौरा     |   साउथ अमेरिका के स्कोटिया सागर क्षेत्र में 6.7 तीव्रता का भूकंप     |   'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए राहुल गांधी पुणे पहुंचे     |   पुणे में BRICS ICT बैठक संपन्न, डिजिटल सहयोग और नई तकनीकों पर चर्चा     |  

भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर भड़की कांग्रेस, कहा- यह एकतरफा, इस पर लगनी चाहिए रोक

New Delhi: कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता साफ तौर से एकतरफा है और आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता ये है कि केंद्र सरकार इसे स्थगित करने की हिम्मत दिखाए, क्योंकि ये देश के लाखों किसानों के लिए विनाशकारी होगा।

पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि ये काफी असाधारण है कि अमेरिका ने भारत से कुछ भारतीय सौर उत्पादों के आयात पर 125.87 प्रतिशत शुल्क लगाया है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ये भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के प्रति राष्ट्रपति ट्रंप की प्रतिबद्धता के बारे में क्या कहता है, जिसकी नयी दिल्ली में उनके अच्छे दोस्त ने इतनी तारीफ की और कहा कि ये अमेरिका में भारत के निर्यात के लिए दरवाजे खोल रहा है?’’

रमेश ने दावा किया, ‘‘दरअसल, ये सौदा साफ तौर से एकतरफा है। अमेरिका से भारत के आयात को मुक्त कर दिया जाएगा, लेकिन अमेरिका को निर्यात अमेरिकी राष्ट्रपति की सनक और इच्छा के अधीन होगा।’’ रमेश ने अपने पोस्ट में कहा, ‘‘आगे बढ़ने का एकमात्र रास्ता है। भारत को साहसी होना चाहिए और समझौते को रोक देना चाहिए। ये समझौता देश भर के लाखों किसानों के लिए पूरी तरह से विनाशकारी होगा।’’

इससे एक दिन पहले, कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को ‘‘दबाव में’’ किया गया था और उन्होंने अमेरिकी उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस समझौते को रद्द करने की चुनौती दी थी।