Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

6 ताकतवर इस्लामिक मुल्कों के साथ भारत की ऐतिहासिक बैठक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर सऊदी अरब की राजधानी रियाद पहुंचे हैं. वे गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) की मीटिंग में शामिल होने पहुंचे हैं. उन्होंने अपने इस दौरे को लेकर एक्स पर लिखा, “पहली भारत-खाड़ी सहयोग परिषद विदेश मंत्रियों की बैठक में हिस्सा लेने के सऊदी अरब के रियाद आया हूं.” साथ ही उन्होंने प्रोटोकॉल मामलों के उप मंत्री अब्दुल मजीद अल स्मारी का गर्मजोशी से स्वागत करने के लिए धन्यवाद किया.

विदेश मंत्रालय की ओर से जारी प्रेस रिलीज में जानकारी दी गई है कि इस यात्रा में विदेश मंत्री गल्फ कोऑपरेशन काउंसिल (GCC) मेंबर्स के विदेश मंत्रियों के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे. GCC एक क्षेत्रीय संगठन है, जिसके अंदर अरब क्षेत्र के 6 देश हैं. ये संगठन भारत के खास व्यापारिक साझेदार के तौर पर उभरा है. भारत के GCC के साथ राजनीतिक, व्यापारिक, ऊर्जा सहयोग जैसे क्षेत्रों में GCC देशों के अच्छे रिश्ते हैं.