Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

भारत, रूस और यूक्रेन के साथ बातचीत कर रहा है: S जयशंकर

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने मंगलवार को कहा कि भारत, जंग लड़ रहे दोनों देशों के बीच मतभेद सुलझाने के लिए रूस और यूक्रेन के बीच संवाद कर रहा है।

उन्होंने कहा कि भारत युद्धरत रूस और यूक्रेन के बीच संवाद स्थापित कर रहा है ताकि दोनों देशों को अपने मतभेद सुलझाने में मदद मिल सके। उन्होंने कहा कि भारत की हालात ये है कि हम इस बात में विश्वास नहीं करते कि अलग-अलग देशों के बीच मतभेदों या विवादों का समाधान युद्ध से किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि दूसरा, युद्ध के मैदान में निर्णायक परिणाम हासिल नहीं किए जा सकते। तीसरा, अगर युद्ध से निर्णायक परिणाम नहीं मिल रहे हैं तो कभी न कभी किसी न किसी रूप में वार्ता करनी होगी। वार्ता होगी तो कुछ तैयारी और कुछ संवाद करना होगा।