Breaking News

पवन सिंह, निशांत कुमार समेत अन्य नव निर्वाचित MLC कल लेंगे शपथ     |   केन्या में विरोध-प्रदर्शन के दौरान पुलिस की गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत     |   झारखंड में बिजली गिरने से दो महिलाओं समेत सात लोगों की मौत     |   मुंबई: स्कूल बस पर गिरा पेड़, 10 छात्र सुरक्षित निकाले गए, एक बच्चे की मौत     |   दिल्ली के परिक्रमा रेस्टोरेंट में लगी आग     |  

इजरायल-ईरान की तनातनी से भारत चिंतित, कहा- क्षेत्र में शांति-स्थिरता जरूरी

New Delhi: इजरायल और ईरान के बीच बढ़ती तनातनी पर भारत ने गहरी चिंता जताई है और इसे जल्द घटाने पर जोर दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय ने रविवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जारी बयान में कहा कि इजरायल और ईरान के बीच बढ़ते तनाव पर भारत बहुत ज्यादा चिंतित है। इससे क्षेत्र की शांति और स्थिरता को खतरा है।    

बयान में कहा गया कि भारत संयम बरतने, कदम पीछे हटाने और कूटनीति के रास्ते पर लौटने की अपील करता है। विदेश मंत्रालय के मुताबिक हालात पर उसकी बारीक नजर बनी हुई है। पश्चिम एशिया में भारत के दूतावास अपने नागरिकों के संपर्क में हैं। 

भारत के मुताबिक क्षेत्र की शांति और स्थिरता बहुत जरुरी है। भारत ने ईरान और इजरायल के लिए ट्रैवल एडवाइजरी भी जारी की है।