Breaking News

पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |   आज से दो दिन गुजरात के दौरे पर रहेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी     |   छत्तीसगढ़ में ‘अर्णब’ का कहर, पेंड्रा में धान की फसल बर्बाद; स्कूल-आंगनवाड़ी बंद     |  

आईएसए की शुरुआत छोटे से पौधे के रूप में हुई, सदस्यता अब 100 देशों तक पहुंच गई: PM मोदी

पहले इंटरनेशनल सोलर फेस्टिवल पर गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि ये महोत्सव हमें बेहतर प्लेनेट बनाने में मदद करता है और बताया कि आईएसए की सदस्यता 100 देशों की संख्या तक पहुंच गई है।

इंटरनेशनल सोलर अलायंस पांच-छह सितंबर, 2024 को नई दिल्ली में पहले इंटरनेशनल सोलर फेस्टिवल की मेजबानी कर रहा है।

इंटरनेशनल सोलर अलायंस (आईएसए) ने घोषणा की है, ये महोत्सव सौर ऊर्जा की परिवर्तनकारी शक्ति और दुनिया भर में नए मौकों को ताकत देने में इसकी भूमिका का जश्न मनाएगा।