पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के तहत अपनी रेडिएशन थेरेपी का एक दौर पूरा कर लिया है। उनकी सहयोगी केली स्कली ने बताया कि बाइडेन का इलाज फिलाडेल्फिया के पेन मेडिसिन रेडिएशन ऑन्कोलॉजी सेंटर में चल रहा था। 82 साल के बाइडेन ने जनवरी में राष्ट्रपति पद छोड़ दिया था। उन्होंने पिछले साल डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ बहस के बाद चुनावी दौड़ से नाम वापस ले लिया था। उस समय उनकी उम्र, सेहत और याददाश्त को लेकर चिंताएं जताई गई थीं।
बाद में ट्रंप ने डेमोक्रेट कमला हैरिस को हराकर राष्ट्रपति चुनाव जीता, जो बाइडेन के कार्यकाल में उप-राष्ट्रपति थीं। मई में बाइडेन के दफ्तर ने बताया था कि उन्हें प्रोस्टेट कैंसर है, जो हड्डियों तक फैल चुका है। उन्हें ये बीमारी तब पता चली जब उन्होंने यूरिन से जुड़ी तकलीफों की शिकायत की थी।डॉक्टरों ने बताया कि बाइडेन का ग्लीसन स्कोर नौ है, ये कैंसर का आक्रामक रूप है। इसके अलावा, पिछले महीने बाइडेन ने अपने माथे से त्वचा कैंसर के घाव हटाने के लिए सर्जरी भी कराई थी।
पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडेन ने प्रोस्टेट कैंसर के इलाज के तहत रेडिएशन थेरेपी का दौर किया पूरा
You may also like
ट्रंप ने कुछ पेटेंट दवाओं पर लगाया 100 फीसदी टैरिफ, कार्यकारी आदेश पर किए हस्ताक्षर.
राष्ट्रपति ट्रंप ने अटॉर्नी जनरल पाम बॉन्डी को पद से हटाया.
अमेरिकी हमलों में ईरान का 'सबसे बड़ा पुल' ध्वस्त, ट्रंप ने कहा- समझौते का अब भी मौका.
ईरान युद्ध के बीच अमेरिकी रक्षा मंत्री ने सेना के शीर्ष अधिकारी को पद से हटाया.