Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

एलन मस्क का भारत दौरा टला, पोस्ट कर बताई ना आने की वजह

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने शनिवार को कहा कि उनकी भारत यात्रा कंपनी संबंधी दायित्वों की वजह से टाल दी गई है। मस्क अप्रैल के चौथे हफ्ते में भारत की यात्रा पर आने वाले थे। 

उन्होंने सोशल नेटवर्किंग मंच ‘एक्स’ पर कहा, “दुर्भाग्य से, टेस्ला संबंधी बहुत भारी दायित्वों के कारण भारत की यात्रा टाल दी है। ...लेकिन मैं इसी साल यात्रा के लिए बहुत उत्साहित हूं।"

इसी महीने मस्क ने अपनी प्रस्तावित भारत यात्रा को लेकर कहा था कि वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने के लिए उत्सुक हैं।