Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुलने से कच्चे तेल की कीमतों में 10 फीसदी की भारी गिरावट

Iran: हॉर्मुज जलडमरूमध्य खुलने की खबर से कच्चे तेल की कीमतों में 10 फीसदी से अधिक की गिरावट आई।

इससे पहले ईरान ने एक बयान में कहा था कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य पूरी तरह खुला है, जिससे तेल टैंकर फिर से फारस की खाड़ी से बाहर निकल सकेंगे और दुनिया भर के ग्राहकों तक कच्चा तेल पहुंचा सकेंगे।

इस खबर के बाद एसएंडपी 500 में 0.7 प्रतिशत की तेजी आई।

डाउ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज में एक प्रतिशत की वृद्धि हुई और नैस्डैक कंपोजिट भी एक प्रतिशत चढ़ गया।

मार्च के अंत से अब तक अमेरिकी शेयर बाजारों में 11 फीसदी से अधिक की तेजी आई है, जो इस उम्मीद पर आधारित है कि अमेरिका और ईरान वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए सबसे खराब स्थिति से बच सकते हैं।