Breaking News

आंखों में डाला मिर्च पाउडर, लाठी-डंडों से की पिटाई... दिल्ली में पुलिसकर्मियों पर जानलेवा हमला     |   IMD ने जारी किया दिल्ली में बारिश का ऑरेंज अलर्ट     |   जापान में 5.9 तीव्रता का भूकंप, 23 घायल     |   सुबह-सुबह दिल्ली-NCR में जोरदार बारिश, जम्मू-कश्मीर में भी बरसे बादल     |   मुंबई में गणेश प्रतिमा गिरने से 2 की मौत, 5 घायल     |  

ब्रिटेन ने वीजा आवेदकों के लिए अंग्रेजी भाषा की परीक्षा को और कठिन बनाया

ब्रिटेन की सरकार ने भारत सहित अन्य देशों के वीजा आवेदकों के लिए अंग्रेजी भाषा की अनिवार्य परीक्षा को और कठिन बनाने की शर्तें पेश कीं।
ब्रिटेन में बढ़ते आव्रजन पर व्यापक कार्रवाई के तहत संसद में यह प्रस्ताव रखा गया। ब्रिटेन के गृह विभाग द्वारा अंग्रेजी भाषा की यह नयी परीक्षा आयोजित की जाएगी। आठ जनवरी, 2026 से सभी कुशल श्रमिकों के लिए आगामी वीजा आवेदन प्रक्रिया के हिस्से के रूप में परिणामों का सत्यापन किया जाएगा।

वीजा आवेदक का अंग्रेजी बोलने, सुनने, पढ़ने और लिखने का स्तर ए-लेवल अथवा 12वीं कक्षा के समकक्ष होना चाहिए, जिसे लेवल बी2 कहा जाता है।
गृह विभाग का मानना है कि इससे यह सुनिश्चित होगा कि वीजा आवेदक “ब्रिटेन के जीवन में बेहतर ढंग से घुल-मिल सकेंगे।” ब्रिटेन की गृह मंत्री शबाना महमूद ने कहा, ‘‘इस देश ने हमेशा उन लोगों का स्वागत किया है जो इस देश में आते हैं और इसके विकास में योगदान देते हैं, लेकिन प्रवासियों का हमारी भाषा सीखे बिना यहां आना, हमारे राष्ट्रीय जीवन में योगदान देने में असमर्थ होना अस्वीकार्य है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप इस देश में आते हैं, तो आपको हमारी भाषा सीखनी होगी और अपनी भूमिका निभानी होगी।’’