Breaking News

एमएलसी चुनाव: मेरठ-बरेली में बीजेपी की जीत     |   भाजपा प्रत्याशी डॉ हरि सिंह ढिल्लों की बड़ी जीत, 17676 मतों से विजयी     |   इजरायल चुनाव: एग्जिट पोल में बेंजामिन नेतन्याहू को बहुमत नहीं     |   सूडान के दारफुर में बाजार पर ड्रोन हमला, 102 लोगों की मौत, सेना पर आरोप     |   बीजेपी अध्यक्ष नितिन नबीन की चांदनी चौक इलाके में पदयात्रा आज     |  

फिलिस्तीन को राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा बेल्जियम, इजराइल सरकार पर लगाएगा सख्त प्रतिबंध

Belgium: बेल्जियम ने घोषणा की है कि वो सितंबर में होने वाले संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) सत्र में फिलिस्तीन को एक स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में मान्यता देगा। ये घोषणा बेल्जियम के उप-प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री मैक्सिम प्रेवो ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर की। प्रेवो ने कहा कि ये कदम इजराइली जनता को दंडित करने के लिए नहीं, बल्कि इजराइली सरकार पर अंतरराष्ट्रीय और मानवाधिकार कानूनों का पालन करने का दबाव बनाने के लिए उठाया जा रहा है।

बेल्जियम ने इजरायली सरकार के खिलाफ 12 प्रतिबंधों की घोषणा की है, जिनमें इजरायली बस्तियों से आयात पर प्रतिबंध, सार्वजनिक खरीद में रोक, कानूनी कार्यवाहियां, इजरायली विमानों के लिए प्रतिबंध, कट्टरपंथी मंत्रियों, हिंसक यहूदी बस्तियों के निवासियों और हमास नेताओं को पर्सोना नॉन ग्राटा घोषित करना शामिल है।

प्रेवो ने साफ किया कि बेल्जियम किसी भी प्रकार के यहूदी विरोध और हमास समर्थकों द्वारा आतंकवाद के महिमामंडन की भी कड़ी निंदा करता है। बेल्जियम ने कहा कि वो दो-राष्ट्र समाधान के प्रति प्रतिबद्ध है और फ्रांस और सऊदी अरब के साथ मिलकर इस दिशा में काम करेगा। ये निर्णय उस समय आया है जब फिलिस्तीन और इजराइल के बीच संघर्ष को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बहस तेज हो रही है।