जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर पाकिस्तान ने नापाक हरकत की है. पाकिस्तानी रेंजर्स की फायरिंग में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) का एक जवान शहीद हो गया है. भारतीय जवानों ने कुछ ही देर में बदला ले लिया और दो पाकिस्तानी रेंजर्स को ढेर कर दिया है. सब्ज पीर सेक्टर में दो पाकिस्तानी रेंजर मारे गए हैं. इससे पहले जम्मू-कश्मीर के रामगढ़ सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान की ओर से अकारण गोलीबारी की गई.
Get all latest content delivered to your email a few times a month.