Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

सेना प्रमुख जनरल द्विवेदी ने फ्रांस में एयरबस हेलीकॉप्टर इकाई का दौरा किया

सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने फ्रांस में एयरबस हेलीकॉप्टर इकाई का दौरा किया, जहां उन्हें अत्याधुनिक विमानन प्रौद्योगिकी की जानकारी दी गई।  जनरल द्विवेदी द्विपक्षीय सैन्य सहयोग को बढ़ावा देने के लिए 24 फरवरी से फ्रांस की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

सेना प्रमुख ने सोमवार को पेरिस में अपने फ्रांसीसी समकक्ष जनरल पियरे शिल के साथ कई मुद्दों पर चर्चा की।

सेना ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर बताया कि जनरल द्विवेदी ने मारसेई में एयरबस इकाई का दौरा किया, जहां उन्हें अत्याधुनिक विमानन प्रौद्योगिकी, रक्षा प्रणालियों और एयरोस्पेस इंजीनियरिंग के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें एयरबस अग्रणी कंपनी है। एयरबस की मैरिग्नेन इकाई में एच125 हेलीकॉप्टरों का उत्पादन होता है।