Breaking News

योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश की तस्वीर बदलने का काम किया: अमित शाह     |   यूपी, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में 2-3 नवंबर को भारी बारिश का अनुमान: IMD     |   पीएम मोदी पीएम-किसान योजना के तहत 18,680 करोड़ रुपये करेंगे जारी     |   उत्तराखंड के कई जिलों में आज ऑरेंज अलर्ट जारी     |   दिल्ली-NCR के कुछ हिस्सों में बारिश     |  

फलस्तीन के समर्थन में लंदन में निकली 'यहूदी विरोधी' रैली

ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने लंदन में यहूदी विरोधी रैली निकाले जाने पर निंदा की। साथ ही उन्होंने हमास द्वारा इजरायल पर किए गए 7 अक्टूबर के हमले की भी निंदा की। उन्होंने कहा कि दुनिया के नक्शे से इजरायल को मिटाने के अपने इरादे में हमास कभी सफल नहीं हो पाएगा।

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, इजरायली सेना द्वारा गाजा में जारी कार्रवाई के विरोध में लंदन में लोगों ने फलस्तीन के समर्थन में एक रैली निकाली थी। इस दौरान सैकड़ों की तादात में उमड़े लोगों ने इजरायली कार्रवाई के विरोध में गुस्सा जताया। हालांकि, पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन ने इस रैली की निंदा की है।

पूर्व पीएम जॉनसन ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति को लगभग 80 साल हो गए हैं। लंदन की सड़कों पर इस तरह के यहूदी विरोधी नारे सुनना चौंकाने वाला है। उन्होंने कहा कि यूरोप में नफरत फिर से बढ़ रही है, जिसे हमें मिलकर मिटाना होगा। वे इजरायल को नक्शे से मिटा देना चाहते हैं। आज वे यही नारे लगा रहे थे। लेकिन वह सफल नहीं होंगे। इसके साथ ही उन्होंने लोगों को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस को धन्यवाद दिया।