Breaking News

छत्तीसगढ़ के सूरजपूर में तेजी बारिश में बहा पुल, 10 करोड़ की लागत से हुआ था निर्माण     |   वाराणसी एयरपोर्ट पर यात्री की पिस्टल से चली गोली, 2 घायल     |   तमिलनाडु के थूथुकुडी-पालयमकोट्टई रोड पर स्थित एक प्राइवेट टू-व्हीलर शोरूम में लगी आग     |   हाथरस: सिकंदराराऊ इलाके में GT रोड पर हादसा, नोएडा की ओर आ रही कार अनियंत्रित होकर पलटी     |   मंगलुरु: BJP नेता ने सोनिया गांधी के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत, वंदे मातरम् के आपमान का लगाया आरोप     |  

भारत में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में त्रिपुरा में 11 बांग्लादेशी गिरफ्तार

भारत में अवैध तरीके से घुसने के आरोप में रविवार को त्रिपुरा में कुल 11 बांग्लादेशी घुसपैठियों को गिरफ्तार किया।जीआरपी के अधिकारी ने बताया कि उनके तीन भारतीय मददगारों को भी पकड़ा गया है।

खुफिया जानकारी मिलने पर जीआरपी की टीम ने शनिवार शाम अगरतला रेलवे स्टेशन पर बांग्लादेशियों को उस समय पकड़ लिया, जब वे ट्रेन से चेन्नई और अहमदाबाद जाने की फिराक में थे। पकड़े गए 11 बांग्लादेशी और तीन भारतीयों को पुलिस रिमांड की मांग करते हुए रविवार को लोकल अदालत में पेश किया गया।