Breaking News

किसानों के दिल्ली कूच के ऐलान के बाद हरियाणा पुलिस ने खनौरी बॉर्डर पर बढ़ाई सख्ती     |   फंदे से लटका मिला ममता बनर्जी के करीबी और बंगाल असेंबली के पूर्व डिप्टी स्पीकर का शव     |   कर्नाटक लोक भवन आज से 18 अगस्त तक आम लोगों के लिए खुला रहेगा     |   सबरीमाला मंदिर आज शाम चिंगम महीने की पूजा के लिए खुलेगा, कल से श्रद्धालुओं को दर्शन     |   राष्ट्रपति भवन का अमृत उद्यान आज से 14 सितंबर तक आम लोगों के लिए खुलेगा     |  

न्यूयॉर्क के क्वींस में नाइट क्लब के बाहर गोलीबारी में 10 लोग घायल

साल के पहले दिन न्यूयॉर्क के क्वींस में एक नाइट क्लब के बाहर जुटी भीड़ पर कुछ लोगों के एक समूह ने कम से कम 30 गोलियां चलाईं, जिसमें 10 लोग घायल हो गए जिनमें ज्यादातर किशोर थे। यह गोलीबारी उसी दिन हुई जब न्यू ऑरलियंस में आतंकवादी हमले में 15 लोग मारे गए हैं।

पुलिस अधिकारियों को बुधवार रात करीब 11:18 बजे 911 पर कई कॉल प्राप्त हुई, जिनमें बताया गया कि जमाइका में क्वींस के अमजुरा नाइट क्लब के बाहर कई लोगों को गोली मार दी गई है।

पुलिस ने बताया कि तीन-चार व्यक्ति कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े और इसी दौरान उन्होंने कार्यक्रम स्थल के बाहर कतार में खड़े एक समूह पर 30 से ज्यादा बार गोलियां चलाईं जो कुछ वाहनों में भी लगीं।

न्यूयॉर्क पुलिस के अधिकारियों ने गुरुवार को एक संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 16 से 20 वर्ष की आयु की छह महिलाओं और चार पुरुषों को गोली लगी है।
न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) के मुताबिक पुलिस गोलीबारी के सिलसिले में एक हल्के रंग की सिडान गाड़ी की तलाश कर रही है। पीड़ितों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और सभी के बचने की उम्मीद है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (एनवाईपीडी) ने लोगों को आश्वस्त किया कि ये कोई आतंकवादी हमला नहीं था।