Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

योगी आदित्यनाथ मुसलमानों को कर रहे हैं टार्गेट, बटेंगे तो कटेंगे बाले बयान पर बोले ओवैसी

Hyderabad: एआईएमआईएम अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने सोमवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की 'बटेंगे तो कटेंगे' टिप्पणी पर कहा कि योगी अपने नफरती भाषण के जरिए मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं।

उन्होंने कहा, ''बटेंगे तो कटेंगे, भाई आप ही तो बांट रहे हैं। कौन बांट रहा है, आप ही तो बांट रहे हैं। आप ही ने कहा था कि जो उप-चुनाव होने जा रहे हैं। उसमें मुसलमान और यादव ऑफिसर्स नहीं होना चाहिए। तो ये सब बातें इसलिए कर रहे हैं क्योंकि उनको नजर आ रहा है कि उन्हीं की पार्टी के लोग उन्हें हटाना चाहते हैं मुख्यमंत्री के पद से। तो शायद वो बीजेपी को कह रहे हैं कि बटेंगे तो कटेंगे तो ये इनका इनसिक्योरिटी है, इनका अनपॉपुलरटी है उत्तर प्रदेश में और फिर वो भूल गए कि वो जब देश की अखंडता की बात कर रहे हैं तो जो डिफेंस की जमीन थी वहीं पर उन्होंने इंडस्ट्रियलिस्ट को दे दी वहां पर तो ये सब उनका रिकॉर्ड रहा है तो ये सब उनका बौखलाहट है।इसलिए वो बौखलाहट का शिकार होकर अपने आदत सिर्फ मुसलमानों को निशाना बना रहे हैं, अपने हेट स्पीच के जरिए।"

यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आगरा में कहा कि बांग्लादेश में जो गलतियां हुईं, वे भारत में नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा, ''बटेंगे तो कटेंगे'', एक रहेंगे तो नेक रहेंगे। बांग्लादेश में हाल ही में बड़े पैमाने पर सरकार विरोधी प्रदर्शन हुए, जिसके कारण तत्कालीन प्रधानमंत्री शेख हसीना को पद से हटना पड़ा था। हसीना सरकार के पतन के बाद भी बांग्लादेश में लगातार हिंसा हो रही है और हिंदू अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाया जा रहा है।