Breaking News

पीएम मोदी के जन्मदिन के मौके पर गंगटोक में 'स्वच्छता सेवा अभियान' की शुरुआत     |   सेंसेक्स 22 अंक गिरकर 74,315 पर, निफ्टी 53 अंक चढ़कर 23,271 पर बंद हुए     |   अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 3 पैसे गिरकर 95.94 के स्तर पर बंद हुआ     |   इजरायल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने प्रधानमंत्री मोदी को जन्मदिन की बधाई दी     |   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यशोभूमि में SEMICON India 2026 का किया उद्घाटन     |  

PM मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार करेगी योगी सरकार: ब्रजेश पाठक

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश में चल रहे ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत गुरुवार को किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU), लखनऊ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 500 टीबी मरीजों को पोषण पोटली वितरित की गई। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि टीबी के इलाज के साथ मरीजों के पोषण और स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सभी के सामूहिक प्रयासों से टीबी को हराया जा सकता है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार किया जाएगा।

vdsDDS

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश की सेवा में लगातार 25 वर्षों से काम कर रहे हैं। उनके ‘सेवा ही संकल्प’ के भाव को अपनाते हुए प्रदेश में सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ने टीबी उन्मूलन का संकल्प लिया है और इस दिशा में देश व दुनिया में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों और प्रभावी उपचार से टीबी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इसलिए मरीजों को इस बीमारी से घबराने की जरूरत नहीं है।

vsvSF

ब्रजेश पाठक ने कहा कि टीबी से बचाव और उपचार में स्वच्छता का महत्वपूर्ण योगदान है। मरीजों और उनके परिवारों को घर और आसपास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीबी उन्मूलन केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि समाज के हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी है। सरकार, स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा संस्थानों, स्वयंसेवी संगठनों और आम लोगों के मिलकर प्रयास करने से ही टीबी मुक्त भारत और उत्तर प्रदेश के लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ा जा सकता है।

vSFvfv

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में मरीजों को बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। टीबी मरीजों के इलाज के साथ उन्हें पर्याप्त पोषण देने पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है, ताकि वे जल्द स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकें। कार्यक्रम के दौरान केजीएमयू में संविधान स्थल का भी शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर ब्रजेश पाठक ने कहा कि संविधान देश की आत्मशक्ति है। उन्होंने कहा कि संविधान स्थल विद्यार्थियों, चिकित्सकों, कर्मचारियों और अस्पताल आने वाले लोगों में राष्ट्र के प्रति कर्तव्य और संविधान के प्रति निष्ठा की भावना को मजबूत करने में मदद करेगा।

vdvSv

कार्यक्रम में 500 टीबी मरीजों को पोषण पोटली दी गई और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की गई। इस दौरान प्रदेश को टीबी मुक्त बनाने के लिए सभी वर्गों से मिलकर काम करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम में KGMU की कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद, प्रति कुलपति प्रो. अंजू अग्रवाल, कुलसचिव अर्चना गहरवार, डीन पैरामेडिकल प्रो. के.के. सिंह, डीन स्टूडेंट वेलफेयर प्रो. रश्मि कुशवाहा, विभागाध्यक्ष रेस्पिरेटरी मेडिसिन एवं नेशनल टीबी टास्क फोर्स के उपाध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा केनरा बैंक, इंडियन बैंक और रोटरी क्लब ऑफ लखनऊ के प्रतिनिधियों ने भी कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

vgfsvsfv