Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

योगी सरकार में डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा, यूपी के 14,988 परिषदीय विद्यालयों में ICT लैब से पढ़ाई

उत्तर प्रदेश में परिषदीय विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए योगी सरकार डिजिटल शिक्षा पर जोर दे रही है। प्रदेश के 14,988 परिषदीय विद्यालयों में आईसीटी (ICT) लैब संचालित की जा रही हैं। इनके माध्यम से गांवों के बच्चे भी डिजिटल तकनीक, आधुनिक विज्ञान और नई शिक्षण पद्धतियों से जुड़ रहे हैं।

आईसीटी लैब से विद्यार्थियों को पढ़ाई का आधुनिक अनुभव मिल रहा है। डिजिटल शैक्षिक सामग्री और तकनीकी संसाधनों की मदद से विज्ञान और गणित जैसे विषयों को आसान और रोचक तरीके से समझाया जा रहा है। इससे बच्चों में जिज्ञासा, तार्किक सोच और नई चीजें सीखने की रुचि बढ़ाने में मदद मिल रही है।

डिजिटल साक्षरता से बढ़ रही तकनीकी समझ

आज के समय में डिजिटल साक्षरता शिक्षा का अहम हिस्सा बन गई है। आईसीटी लैब के जरिए विद्यार्थियों को डिजिटल उपकरणों के इस्तेमाल, सूचनाओं को समझने और तकनीक के माध्यम से सीखने का अवसर मिल रहा है। इससे बच्चों की समस्या समाधान क्षमता, रचनात्मकता और तार्किक चिंतन विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है।

ग्रामीण और शहरी बच्चों को आधुनिक शिक्षा का अवसर

परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल संसाधनों के विस्तार से शिक्षण प्रक्रिया को अधिक प्रभावी और सहभागितापूर्ण बनाया जा रहा है। शिक्षक भी कक्षा में तकनीक के बेहतर इस्तेमाल के लिए प्रोत्साहित किए जा रहे हैं। सरकार का प्रयास है कि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के विद्यार्थियों को समान रूप से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और वे भविष्य की जरूरतों के अनुरूप तकनीकी रूप से सक्षम बनें।

बेसिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संदीप सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की बेसिक शिक्षा व्यवस्था को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण बनाने के लिए लगातार काम किया जा रहा है। आईसीटी लैब के जरिए विद्यार्थियों को आधुनिक शिक्षण संसाधनों से जोड़ा जा रहा है, ताकि वे भविष्य की चुनौतियों का सामना करने में सक्षम बन सकें।

वहीं, महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी ने कहा कि डिजिटल संसाधनों का विस्तार पढ़ाई को अधिक प्रभावी और बच्चों के लिए रुचिकर बना रहा है। इसके साथ ही शिक्षकों को भी तकनीक आधारित शिक्षण के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि हर विद्यार्थी को आधुनिक शिक्षा के अवसर मिलें और वह ज्ञान व तकनीकी दक्षता के साथ आगे बढ़े।