Breaking News

'दिल्ली की हवा में 30 सिगरेट पीने जैसा जोखिम झेल रहे लोग', प्रदूषण पर SC ने कहा     |   UP पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र     |   पटना में पुलिस-STF का बड़ा एक्शन, मुठभेड़ में 3 अपराधी ढेर     |   योगी सरकार का बड़ा फैसला, आपदा में मौत पर अब परिवार को मिलेंगे 8 लाख रुपये     |   हिमाचल प्रदेश में तड़के सुबह भूकंप के झटके, चंबा में दर्ज हुई 3.2 तीव्रता     |  

Haryana: यमुनानगर के ग्रामीणों का नई थर्मल पावर यूनिट के खिलाफ प्रदर्शन, पीएम मोदी 14 अप्रैल को रखेंगे नींव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हरियाणा के यमुनानगर में 800 मेगावाट की नई बिजली यूनिट की नींव रखने के लिए तयशुदा दौरे से पहले रतनपुरा और कायमपुरा गांव के लोग बिजली यूनिट के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं। नई यूनिट मौजूदा दीनबंधु चौधरी छोटू राम थर्मल पावर प्लांट का अतिरिक्त हिस्सा होगी। गांव के लोग मौजूदा बिजली यूनिट से होने वाले प्रदूषण को लेकर नाराज हैं और उसे दूसरी जगह ले जाने की मांग कर रहे हैं। ऐसे में उन्हें डर है कि एक और बिजली यूनिट लगने से इलाके में प्रदूषण का स्तर और बढ़ जाएगा।

गांव के लोगों का कहना है कि 2008 में पहली बिजली यूनिट जब शुरू हुई थी तो उसके बाद से कई लोगों को सांस और त्वचा संबंधी समस्याओं के साथ-साथ कई रोगों का सामना करना पड़ा है। गांव के लोगों को डर है कि दूसरी बिजली यूनिट शुरू होने से प्रदूषण और बढ़ेगा, जिससे न केवल गांव के लोगों का स्वास्थ्य बल्कि आजीविका खतरे में पड़ जाएगी और साथ ही साथ उनके पशुधन को भी खतरा हो जाएगा।

उनका ये भी कहना है कि मुख्यमंत्री सहित मामले से संबंधित अधिकारियों से बार-बार अपील करने के बावजूद उनकी शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है। गांव के लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर उनकी पुनर्वास की मांग पूरी नहीं हुई तो वे अपना प्रदर्शन और तेज कर देंगे।

इस बीच हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भरोसा दिया है कि दूसरी  बिजली यूनिट में उन्नत तकनीक से प्रदूषण की समस्या को कम करने में मदद मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 14 अप्रैल को नई बिजली यूनिट की नींव रखेंगे।