दिल्ली के पुराने रेलवे पुल पर यमुना का जलस्तर सोमवार सुबह सात बजे खतरे के निशान से नीचे 205.22 मीटर पर दर्ज किया गया। एक दिन पहले, रविवार को जलस्तर 205.33 मीटर था। पानी का स्तर पिछले गुरूवार को 207.48 मीटर तक पहुंच गया था, जो इस मौसम का सबसे उच्चतम स्तर था। इसके बाद से जलस्तर में गिरावट आ रही है। सोमवार सुबह छह बजे जलस्तर 205.24 मीटर दर्ज किया गया।
राष्ट्रीय राजधानी के लिए चेतावनी का निशान 204.50 मीटर व खतरे का निशान 205.33 मीटर है, जबकि जलस्तर के 206 मीटर तक पहुंचने पर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का कार्य शुरू कर दिया जाता है। रविवार रात नौ बजे जलस्तर 205.33 मीटर दर्ज किया गया था। नदी मंगलवार को खतरे के निशान को पार कर गई थी, जिसके कारण पुराने रेलवे पुल पर आवाजाही बंद कर दी गई थी। मौजूदा स्थिति के कारण लगभग 10 हजार लोगों विस्थापित किया जा चुका है।
पुराना रेलवे पुल नदी के प्रवाह और संभावित बाढ़ के खतरों पर नजर रखने के लिए एक प्रमुख अवलोकन बिंदु के रूप में काम करता है। पिछले कुछ दिनों में, नदी के किनारे के कई इलाके जलमग्न हो गए हैं। नदी के पास निचले इलाकों से निकाले गए लोगों के अस्थायी आवास के लिए दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे और मयूर विहार क्षेत्रों में शिविर लगाए गए हैं। मोनेस्ट्री बाजार, मदनपुर खादर और यमुना बाजार जैसे इलाकों में बाढ़ आ गई है, जिससे लोगों को राहत शिविरों में शरण लेनी पड़ी है।
खतरे के निशान से नीचे बह रही यमुना, अभी जलस्तर 205.22 मीटर
You may also like
शेयर बाजार में वित्त वर्ष 2025-26 के अंतिम कारोबारी दिन तेज गिरावट, सेंसेक्स 1636 अंक लुढ़का.
सोशल मीडिया पर लहराया हथियार, फैलाया डर-खौफ, दिल्ली पुलिस ने धर दबोचा.
पटना यूनिवर्सिटी के छात्रों ने नए बिल्डिंग उद्घाटन के दौरान CM नीतीश कुमार का किया विरोध.
तेलंगाना विधानसभा ने गिग वर्कर्स के अधिकारों और सुरक्षा के लिए नया बिल 2026 किया पारित.