Breaking News

कश्मीर के गुलमर्ग में LOC के पास रहस्यमयी ब्लास्ट, 1 शख्स की मौत, 4 घायल     |   दिल्ली-NCR से कश्मीर तक 6.2 तीव्रता से कांपी धरती, अफगानिस्तान बना भूकंप का केंद्र     |   दिल्ली-NCR और जम्मू-कश्मीर में महसूस किए गए भूकंप के तेज झटके     |   राम मंदिर ट्रस्ट में बड़े बदलाव की तैयारी, 11 जुलाई की बैठक में नए महासचिव पर फैसला संभव     |   राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा, बैठक में तय होगी अगली भूमिका     |  

गोंडा-लखनऊ हाईवे पर XUV ने आधा दर्जन लोगों को रौंदा, हादसे में 4 की मौत, कई घायल

गोंडा में थाना कर्नलगंज कोतवाली क्षेत्र के गोंडा-लखनऊ राजमार्ग पर नारायणपुर मोड़ के पास हिट एंड रन का मामला सामने आया है. अनियंत्रित लग्जरी गाड़ी एक्सयूवी ने एक दर्जन से अधिक लोगों को रौंद दिया, जिसमें चार लोगों की मौके पर मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जबकि इस हादसे में कई अन्य लोग मामूली रूप से घायल हैं. गंभीर रूप से दो घायलों को बेहतर इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

घटना की गंभीरता को देखते हुए डीएम प्रियंका निरंजन मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना है और डॉक्टर को घायलों का बेहतर इलाज करने के लिए निर्देशित किया है. वहीं पूरे मामले को लेकर कर्नलगंज पुलिस जांच और कार्रवाई में जुट गई है. बताया गयाा कि रात करीब 10:00 बजे नारायणपुर मोड़ के पास यह हादसा हुआ है. पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र करनैलगंज पहुंचवाया, जहां डॉक्टरों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया. वहीं, दो लोगों को बेहतर इलाज के लिए गोंडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

स्थानीय लोगों के अनुसार, नारायणपुर मोड़ के पास दो बाइक का एक्सीडेंट हुआ था, जिसको लेकर वहां पर लोग राहत और बचाव कर करने पहुंचे थे. इसी दौरान अनियंत्रित तेज रफ्तार लग्जरी वाहन XUV ने घायलों की मदद कर रहे लोगों को रौंद दिया. इस हादसे में चार लोगों की मौके पर मौत हो गई, दो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. डीएम प्रियंका निरंजन ने बताया कि गोंडा-लखनऊ हाईवे पर करनैलगंज कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर के पास अनियंत्रित लग्जरी वाहन ने कई लोगों को रौंद दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है, आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.