Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

पहलवान विनेश फोगाट का दिल्ली से चरखी दादरी तक भव्य रोड शो

पहलवान विनेश फोगाट पेरिस से भारत लौट आई हैं। उनका नई दिल्ली एयरपोर्ट पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद विनेश ने एयरपोर्ट से चरखी दादरी तक भव्य रोड शो किया। वे कार के बोनट पर बैठी नजर आईं। उनके साथ साक्षी मलिक, बजरंग पूनिया और कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा भी थे।

विनेश पेरिस ओलंपिक में मेडल जीतने से चूक गई थीं। विनेश को 50 किलो फ्रीस्टाइल कुश्ती के फाइनल से पहले तय कैटेगरी से 100 ग्राम वजन ज्यादा होने की वजह से ड‍िसक्वालिफाई कर दिया गया था।