Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

संदेशखाली की पीड़ित महिलाएं, दर्द बयां कर हो गईं भावुक

पश्चिम बंगाल दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संदेशखाली की पीड़ित महिलाओं से मुलाकात की. पीएम के सामने अपना दर्द बयां कर पीड़ित महिलाएं काफी भावुक हो गईं. बारासात में नारी शक्ति वंदन अभिनंदन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने संदेशखाली घटना की घोर निंदा की. इस दौरान उन्होंने ममता सरकार पर खूब हमला बोला.

पीएम मोदी ने कहा कि संदेशखाली में जो हुआ उससे शर्म से सर झुक जाएगा. तृणमूल के राज में नारी शक्ति पर अत्यचार का घोर पाप हुआ है. इससे यहां की महिलाएं आक्रोशित हैं. पीएम ने कहा कि यह आक्रोश संदेशखाली तक ही सीमित नहीं रहेगा. पीएम मोदी ने कहा कि ममता सरकार को उसके अपने अत्याचारी नेता पर भरोसा है लेकिन बंगाल की बहन बेटियों पर भरोसा नहीं है.