Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

महिला, किसान, नौजवान और गरीब… बजट के जरिए मोदी सरकार का ऑफर

मोदी सरकार ने दूसरे कार्यकाल का अंतिम बजट केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पेश कर दिया है. वित्त मंत्री की ओर से गुरुवार को वित्तीय वर्ष 2024-25 का अंतरिम बजट पेश करते हुए इनकम टैक्स के स्लैब में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया गया है, लेकिन रेलवे से लेकर अन्य सेक्टर में प्रोजेक्ट को लेकर मोदी सरकार ने अपना विजन रखा है. लोकसभा चुनाव 2024 से पहले मोदी सरकार ने बजट के जरिए किसान, मजदूर, गरीब और नौजवानों को साधने के लिए बड़े कदम उठाए हैं. सवाल यह उठता है कि मोदी सरकार ने बजट में युवा, नौजवान, किसान और गरीबों के लिए क्या ऑफर रखा है?

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में महिलाओं पर खास फोकस किया है. उन्हें बजट पेश करते हुए आंगनवाड़ी कर्मचारियों और आशा बहनों को आयुष्मान भारत का लाभ देने का वादा किया है. मातृ एवं शिशु देखरेख की योजनाओं को व्यापक कार्यक्रम के अंतर्गत लाया गया. लड़कियों को इस बीमारी से बचाने के लिए मुफ्त टीकाकरण देने का ऐलान किया गया है. मुद्रा योजना के तहत महिला उद्यमियों को अब तक

 

पीएम श्री स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई कराई जा रही है और बच्चों का समग्र तथा चहुंमुखी विकास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि पीएम विश्वकर्मा योजना के जरिए 18 व्यापारों में शामिल कलाकारों और शिल्पकारों को शुरू से अंत तक हर तरह की मदद की जा रही है.

वित्त मंत्री सीतारमण ने बजट भाषण में कहा कि कौशल भारत मिशन ने 1.4 करोड़ युवाओं को अलग-अलग क्षेत्रों में प्रशिक्षित किया है. 54 लाख से अधिक युवाओं को प्रशिक्षित और रोजगार कुशल बनाया गया है. देश में 3 हजार नए ITI स्थापित किए गए हैं. बड़ी संख्या में संस्थागत उच्च शिक्षा के भी मौके बढ़े हैं. 7 आईआईटी, 16 आईआईआईटी, 7 आईआईएम, 15 एम्स और 390 यूनिवर्सिटीज स्थापित किए गए हैं.