Breaking News

असम: बाल विवाह के खिलाफ एक नवंबर से 30 दिन का स्पेशल क्रैकडाउन     |   ‘वंदे मातरम्’ पर सोनिया गांधी से BJP का सवाल- इतनी नफरत क्यों?     |   गुजरात: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर सीएम भूपेंद्र पटेल ने किए 3 बड़े ऐलान     |   सही दिशा नहीं मिली तो बोझ बन जाएंगे युवा: मोहन भागवत     |   ग्रामीण स्कूलों के सोशल ऑडिट की आज से देशव्यापी शुरुआत     |  

Rajasthan: पहले पिलाई शराब... फिर प्रेमी ने प्रेमिका के पति का चाकू से रेत दिया गला, दोनों गिरफ्तार

राजस्थान के अजमेर जिले में एक युवक की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी और एक युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने ये जानकारी दी। उसने बताया कि आरोपी युवक महिला का कथित प्रेमी है। अजमेर की जिला पुलिस अधीक्षक वंदिता राणा ने गुरुवार को बताया कि मंगलवार को नसीराबाद के पास मस्तान चीता का शव मिला तथा जांच के बाद उसकी पत्नी जनता (29) और बशीर खान (29) को गिरफ्तार किया गया। 

उन्होंने बताया कि जनता और बशीर खान एक साल से एक दूसरे के संपर्क में थे और कुछ समय पहले वो उसके साथ भाग गई थी, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस ने उन्हें (जनता और बशीर को) ढूंढ निकाला था और जनता फिर से अपने पति बशीर के साथ रहने लगी। 

उन्होंने बताया, "इसी बीच महिला ने अपने प्रेमी बशीर के साथ मिलकर मस्तान को खत्म करने की साजिश रची। मस्तान को कुछ पैसों की जरूरत थी और पैसे उधार देने के बहाने बशीर ने उसे सोमवार शाम नसीराबाद रोड के पास बुलाया। जब दोनों मिले तो उन्होंने साथ में शराब पी। साजिश के मुताबिक बशीर ने कम शराब पी और मस्तान को ज्यादा शराब पिलाई।"

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मस्तान के नशे में धुत होने पर बशीर ने चाकू से उसका गला रेत दिया लेकिन ज्यादा नशे में होने के कारण वो (मस्तान) अपना बचाव नहीं कर सका। उन्होंने बताया कि जनता और बशीर की संलिप्तता की ओर इशारा करने वाले सबूत मिलने के बाद पुलिस ने उन दोनों को हिरासत लिया और पूछताछ की।

राणा ने बताया, "महिला हत्या की साजिश रचने में शामिल थी। मामले की जांच की जा रही है। अपराध में किसी बाकी व्यक्ति के शामिल पाए जाने पर उन्हें भी गिरफ्तार किया जाएगा।"