Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

क्या बदल जाएगा बाबा महाकाल की ‘शाही सवारी’ का नाम?

मध्य प्रदेश के उज्जैन में बाबा महाकाल की शाही सवारी को लेकर सियासत हो रही है. ये पूरा विवाद ‘शाही’ शब्द को लेकर है. कुछ संतों और BJP नेताओं का कहना है कि शाही शब्द इस्लामिक है. इसकी जगह ‘दिव्य और भव्य’ शब्द होना चाहिए. वहीं इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव से मांग की गई है कि वह ‘शाही’ को हटाने पर विचार करेंगे. प्रदेश के जब धर्मस्व और संस्कृति मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने तो यहां तक कह दिया कि वह इसको लेकर मुख्यमंत्री से बात भी करेंगे.