Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

आतंकवादियों को पाकिस्तान में घुसकर मारेंगे: राजनाथ सिंह

आतंकवाद के खात्मे को लेकर भारत हमेशा से ही अग्रसर रहा है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भारत ने खुलकर आतंकवाद की खिलाफत की है. हाल ही में एक बार फिर से भारत ने आतंकवाद के मुद्दे पर अपना रुख साफ किया. एक इंटरव्यू के दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आतंकवाद पर बोलते हुए स्पष्ट कि भारत में आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम देने की कोशिश करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. चाहे फिर वो पाकिस्तान में ही क्यों न छिपे हों.