Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज के खिलाफ POCSO केस में FIR, BNS की 5 धाराओं के तहत मामला दर्ज     |   अफ्रीकी द्वीप देश केप वर्डे में सड़क हादसा, 25 लोगों की मौत     |   मणिपुर के चुराचांदपुर में एनकाउंटर, UKNA के 2 उग्रवादी ढेर     |   राम मंदिर चंदा चोरी मामले में 8 आरोपियों की बढ़ी मुश्किलें, 18 सितंबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे     |   PM मोदी कल मंत्रियों के साथ करेंगे रिव्यू मीटिंग, मंत्रालयों के कामकाज का लेंगे जायजा     |  

क्यों मनाया जाता है महिला दिवस, क्या है इसका महत्व

भले ही हम 21वीं शताब्दी में जी रहे हो पर आज भी एक घर से लेकर दुनियाभर के अधिकतर लोगों के दिमाग में पुरुष सत्तात्मकता वाली सोच बसी हुई है. पूरी दुनिया में आज भी एक महिला को खुद को साबित करने के लिए कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है. भारत में, आज भी बच्चियों को विवाह का शिकार बना दिया जाता है तो कहीं एक पढ़ी-लिखी महिला को भी अपना महत्व जताने के लिए संघर्ष करना पड़ता है.

हर साल 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है. कहते हैं कि दिन का इतिहास साल 1908 से जुड़ा हुआ है. रिपोर्ट्स के मुताबिक 20वीं सदी में अमेरिका और यूरोप में श्रमिकों के आंदोलन के बीच इंटरनेशनल वुमन्स डे का जन्म हुआ. दिन को पूरी मान्यता मिलने में कई साल लगें. आंदोलन में महिलाओं ने मांग रखी थी कि उनके काम करने के घंटों की एक लिमिट होनी चाहिए. रूस में महिलाओं ने पहले वर्ल्ड वॉर का विरोध करते हुए महिला दिवस मनाया था. ये दिन बताता है कि किस तरह महिलाओं ने मर्द और औरतों के अधिकारों के बीच मौजूद भेद को के खिलाफ आवाज उठाई.