Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

संजय निषाद अब क्यों सीएम योगी को बता रहे अभिभावक

लोकसभा चुनाव के बाद उत्तर प्रदेश की राजनीति में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. यूपी में 80 में से 33 सीटें मिलने से राष्ट्रीय राजनीति तक में बीजेपी के समीकरण बिगड़ गए हैं. बीजेपी नेता और उसके सहयोगी लोकसभा चुनाव में बुरी हार के लिए योगी सरकार के प्रशासन को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं. सरकार से बड़ा संगठन बताने वाले डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के साथ कदमताल मिलाने वाले वाले निषाद पार्टी के अध्यक्ष और मंत्री संजय निषाद लगातार योगी सरकार को कठघरे में खड़े करने में जुटे थे, लेकिन मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद उनके सुर बदल गए हैं.