Breaking News

स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पकड़ा, जंतर-मंतर पर निशु आजाद के पिता से मारपीट का है आरोप     |   खराब मौसम के कारण दिल्ली एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन प्रभावित, 9 फ्लाइट डायवर्ट     |   बिहार: 4-5 दिनों में बढ़ेगा गंगा का जलस्तर, बक्सर समेत 7 जिलों में बाढ़ का खतरा     |   एअर इंडिया ने नशे में फ्लाइट उड़ाने वाले पायलट को नौकरी से निकाला, पॉजिटिव थी जांच     |   महाराष्ट्र: रत्नागिरी में लैंडस्लाइड, रघुवीर घाट बंद; 15-20 गांवों का संपर्क टूटा     |  

विधानसभा चुनाव से पहले बदले-बदले क्यों नजर आ रहे अजित पवार?

महाराष्ट्र में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता अजित पवार खूब बयान दे रहे हैं. कभी वह अपनी सहयोगी पार्टी के फैसलों पर ही सवाल उठाते हैं तो कभी लोकसभा चुनाव में लिए गए अपने फैसले पर पछतावा करते हैं. बारामती में बहन सुप्रिया सुले के खिलाफ पत्नी को उतारने वाले अजित पवार को 2 महीने बाद अपने फैसले पर अफसोस हो रहा है. अजित ने कहा, मैं अपनी सभी बहनों से प्यार करता हूं. राजनीति को घर-परिवार से बाहर रखना चाहिए. मैंने सुनेत्रा को चुनाव मैदान में अपनी बहन के खिलाफ उतारकर गलती की. अब सवाल उठता है कि अजित पवार का ये महाराष्ट्र की जनता को इमोशनल मैसेज है या चुनाव से पहले उनका बदलता मूड.