Breaking News

कांग्रेस 26 नवंबर को निकालेगी 'संविधान बचाओ' मार्च     |   उत्तर प्रदेश शासन ने देर रात 55 PCS अधिकारियों के तबादले किए     |   हूतियों ने रियाद में किंग खालिद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे को बनाया निशाना     |   आज से फिलीपींस की राजधानी मनीला के दौरे पर रहेंगे PM मोदी     |   काला सागर में तीन शिप पर ड्रोन अटैक में क्षतिग्रस्त: रोमानिया     |  

भोपाल में छात्राओं ने स्कूल में क्यों काटा हंगामा?

आपने आजतक सुना होगा कि टीचर्स के ना रहने पर अक्सर बच्चे स्कूलों में उधम मचाते हैं, लेकिन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक ऐसा वीडियो सामने आया जिसने हर किसी कि इस सोच को बदल दिया. यहां स्कूल की छात्राओं ने स्कूल परिसर में जमकर हंगामा काटा. मामला भोपाल के प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू गर्ल्स स्कूल का है. यहां डिसीप्लिनरी एक्शन के खिलाफ बच्चियों ने भारी हंगामा किया. मामला इतना बढ़ गया की बच्चियों ने स्कूल में तोड़फोड़ कर दी.