Breaking News

पी. चिदंबरम ने CBI को अधिक शक्तियां देने से संबंधित विचार का किया विरोध     |   दक्षिणी लेबनान में इजरायल का बड़ा हमला, हिज्बुल्लाह के ड्रोन अटैक का दिया जवाब     |   डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को धमकी, बोले- जल्द पिकैक्स माउंटेन पर हमला कर सकता है अमेरिका     |   नेपाल में बाढ़ से मौतों का आंकड़ा 1344 पहुंचा, पुलिस ने दी जानकारी     |   चीन ने पहली बार मौतों का आंकड़ा बताया, इमिग्रेशन बिल्डिंग से 31 शव बरामद     |  

कारगिल विजय दिवस: पाकिस्तान ने अपने ही सैनिकों के शव लेने से क्यों किया था इनकार?

कारगिल युद्ध पाकिस्तान की ओर से भारत को दिया गया वह जख्म है, जो शायद ही कभी भर पाए. सर्दियों में जब दोनों ओर के सैनिक ऊंची-ऊंची चोटियों पर स्थित अपनी चौकियों को छोड़कर बेस कैंप लौट आते हैं, उसी दौरान साल 1999 में पाकिस्तान ने विश्वासघात का छुरा घोंपा और अपने सैनिकों को घुसपैठिए के वेश में भेजकर भारतीय चौकियों पर कब्जा कर लिया. इसका नतीजा दोनों देशों के बीच युद्ध के रूप में सामने आया और भारत ने भौगोलिक रूप से कमजोर स्थिति में होने के बावजूद पाकिस्तान को धूल चटाकर अपनी सारी चौकियां वापस ले ली थीं.